फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्सी में धूमधाम निकाली गई भगवान राम की बरात

सार

नगर में रविवार को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की शोभायात्रा (बरात) सुंदर झांकियों के साथ धूमधाम से निकाली गई।बराती बने नागरिकों ने जय श्रीराम के जयघोष से पूरा नगर राममय कर दिया।राम बरात कस्बे की गलियों में ढोल तमाशे और झांकियों के साथ निकाली गई।
विज्ञापन
बिल्सी में निकाली गई राम बारात में शामिल झांकी। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिल्सी। नगर में रविवार को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की शोभायात्रा (बरात) सुंदर झांकियों के साथ धूमधाम से निकाली गई। बरात को देखने के लिए सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। बराती बने नागरिकों ने जय श्रीराम के जयघोष से पूरा नगर राममय कर दिया। बाहर से आए कलाकारों ने करतब दिखाए। काली अखाड़ा के कलाकारों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

श्रीराम शोभायात्रा की शुरुआत नगर के अंबियापुर चौराहा से शाम करीब छह बजे हुई। राम दरबार की झांकियां में विराजमान रूपों को फूल मालाएं पहनाकर पूजन किया गया। अंबियापुर चौराहा से होती हुई सोमानी तिराहा, नगर पालिका बाजार, कटरा बाजार, अटल चौक, सराफा बाजार, बालाजी तिराहा, सिरासौल मार्ग, क्षत्रिय कॉलोनी, मोहल्ला संख्या पांच होली चौक, गोशाला रोड होते हुए रामलीला ग्राउंड पहुंच कर संपन्न हुई।
बाजार में व्यापारियों ने जगह-जगह राम बरात को जलपान भी कराया। भीड़ के मद्देनजर पुलिस फोर्स तैनात रही। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय, मोहित गुप्ता, विनोद पालावील, लवकुमार वार्ष्णेय, संजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस्लानगर में निकाली गई शोभायात्रा
इस्लामनगर। सेठ भिकारी दास मंदिर से श्रीराम बरात शोभायात्रा निकाली गई। शुभारंभ बिल्सी विधायक हरीश शाक्य व पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने किया। राम बरात कस्बे की गलियों में ढोल तमाशे और झांकियों के साथ निकाली गई। उनका स्वागत किया गया। राम बरात में महिलाएं मंगल गीत गाती हुई पीछे चल रही थीं। भीड़ को देखते हुए कई थानों की पुलिस फोर्स मौजूद रही। पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन वीरेंद्र लीडर द्वारा फीता काटकर किया गया। इस दौरान मेला अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता, अतुल वैश्य, संजीव गुप्ता, वीरेंद्र, मुनेंद्र आर्य, सुधाकर मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद

बिल्सी में निकाली गई राम बरात में शामिल झांकी। संवाद- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें