जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल जगन्नाथ की झांकी। संवाद
बदायूं। भगवान जगन्नाथ सेवा समिति की ओर से शहर के बिरुआबाड़ी मंदिर से शाम पांच बजे भगवान श्रीजगन्नाथ की रथयात्रा धूमधाम से निकाली गई। पुष्पवर्षा कर लोगों ने रथयात्रा का जगह-जगह स्वागत किया।
रविवार शाम बिरुआबाड़ी मंदिर से शुरू होकर रथयात्रा पथिक चौक, टिकटगंज, हलवाई चौक, मढ़ई चौक, काली सड़क होती हुई पुन: मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचने के लिए श्रद्धालुओं में होड़ रही। जय जगन्नाथ के नारों से माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो रहा गया था। रथयात्रा में फूलों की वर्षाकर श्रद्धालुओं का जोरदार स्वागत किया। भीड़ के मद्देनजर पुलिस भी मौजूद रही।
जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल जगन्नाथ की झांकी। संवाद