फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: लोडर वाहन चालक का हेलमेट में चालान, इंस्पेक्टर तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। लोडर वाहन टेंपो का 25 मई 2023 को सहसवान में चालान काटा गया था। टेंपो चालक का हेलमेट में चालान किया गया। मामला जब कोर्ट में पहुंचा तो कोर्ट ने इंस्पेक्टर को तलब किया है।
विज्ञापन


पूरा मामला सहसवान कस्बे के नसरूल्लागंज का है। यहां रहने वाले मुकीम ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया था कि वह 25 मई को अपने लोडर टेंपो को लेकर जा रहा था कि सहसवान में ही इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने रोक लिया और उसका चालान कर दिया। जब चालान की रिपोर्ट उसको मिली तो देखकर वह दंग रह गया। चालान हेलमेट का कटा हुआ था। कोर्ट ने मामले में गंभीर लापरवाही बताते हुए इंस्पेक्टर को 29 मार्च को कोर्ट में तलब किया है। वहीं उनसे इसको लेकर स्पटीकरण मांगा है।संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें