फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: यूपी बोर्ड परीक्षा के संभावित केंद्रों की जारी नहीं हो सकी सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। यूपी बोर्ड परीक्षा के संभावित केंद्रों की सूची शनिवार को जारी होनी थी। अधिकारी देर शाम तक सूची का इंतजार करते रहे, लेकिन सूची नहीं आई। अब दिवाली बाद सूची जारी होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं कराने की तैयारी की जा रही है। पिछले दिनों जिलास्तर से स्कूलों का डाटा बोर्ड के लिए ऑनलाइन भेजा गया था। बोर्ड कार्यालय से संभावित केंद्रों की सूची जारी करने के लिए 11 नवंबर की तिथि तय की गई। अधिकारी देर शाम तक सूची का इन्तजार करते रहे, लेकिन सूची नहीं हुई। इस संबंध में डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने बताया कि अब दिवाली के बाद ही सूची जारी होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें