फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जिला अस्पताल के रिकॉर्ड रूम में छलक रहे थे जाम, सीएमएस ने दरवाजा खोला तो रह गए हैरान

Fri, 14 Apr 2023 05:24 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

सीएमएस ने जैसे ही दरवाजा खोला तो अंदर का नजारा देखकर वह हैरान रह गए। उनको देखकर कर्मचारी और शराब पी रहे लोग भागने लगे।  सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक युवकों की पहचान कर ली गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के जिला अस्पताल में दोपहर दो बजे के बाद कई स्थानों पर जाम छलकने लगते हैं। इसका खुलासा उस वक्त हुआ, जब जरूरी दस्तावेज लेने के लिए सीएमएस रिकॉर्ड रूम में पहुंचे। उस वक्त रिकार्ड रूम शराब पार्टी चल रही थी। सीएमएस ने शराब पी रहे पांच लोगों को पकड़ लिया। मामले की सूचना पुलिस को दी, तब तक पांचों वहां से फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक युवकों की पहचान कर ली गई है।
विज्ञापन


सीएमएस डॉक्टर कप्तान सिंह को डीएम कार्यालय में संचारी रोग संबंधित बैठक में बुलाया गया था। शाम के समय सीएमएस बैठक में जाने से पहले कुछ जरूरी दस्तावेज लेने के लिए 28 नंबर कमरे में पहुंचे तो वहां एक कर्मचारी और चार बाहरी लोग दारू पार्टी कर रहे थे। 

सीसीटीवी फुटेज से शराबियों की तलाश 

अंदर से किबाड़ खुली थी, सीएमएस ने जैसे ही किबाड़ में धक्का मारा तो अंदर का नजारा देखकर वह हैरान रह गए। उनको देखकर कर्मचारी और शराब पी रहे लोग भागने लगे। मामले की सूचना पर पुलिस जब तक मौके पर पहुंची तब तक सभी फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शराबियों की तलाश शुरू की है। जिला अस्पताल में शराब पार्टी चलने का मामला चर्चा में है।



जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. कप्तान सिंह ने बताया कि मुझे डीएम की मीटिंग में जाना था, इसलिए जरूरी दस्तावेज लेने के लिए रिकार्ड रूम में गया वहां पांच लोग टेबल पर रखकर शराब पी रहे थे। यह देखकर पुलिस को सूचना दी गई, तब तक वह फरार हो गए। पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


सदर कोतवाल राजीव तोमर ने बताया कि जिला अस्पताल में शराब पार्टी की सूचना पर पुलिस भेजी थी तब तक शराब पीने वाले फरार हो गए थे। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें