दबतोरी। करेंगी फीडर ठप होने के कारण इलाके में 20 से ज्यादा गांवों में बिजली संकट पैदा हो गया है। उमस और गर्मी के बीच लोगों को परेशानी होने लगी है।
दबतोरी समेत आसपास के गांवों के लिए बिजली सप्लाई आसफपुर बिजली उपकेंद्र से होती है। शनिवार सुबह को ही यहां से करेंगी फीडर में तकनीकी खराबी आने से सप्लाई ठप हो गई। इस कारण लक्ष्मीपुर, करलावाला, सिरसांवा, संग्रामपुर, बिजौरी, दबतोरा, पुरवा खेडा, धनूपुरा, ललुआनगला, दबतोरी, मुसियानगला, बीधानगला, दौलतपुर, मोतीपुरा, भरतपुर आदि गांवों में बिजली सप्लाई ठप हो गई। जेई प्रमोद कुमार राना का कहना है कि सप्लाई जल्द शुरू कर दी जाएगी। तकनीकी खराबी को दूर किया जा रहा है। संवाद