फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: इस हफ्ते मिल जाएगा ब्लड सेपरेशन यूनिट का लाइसेंस

विज्ञापन
जिला अस्पताल में ब्लड सेपरेशन यूनिट लगाने को तैयार किया गया भवन। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। जिला अस्पताल के ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट को स्वीकृति मिल चुकी है। स्वीकृति के बाद अब लखनऊ से इस हफ्ते लाइसेंस जारी हो सकता है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो इसी महीने से ही यूनिट अपना कार्य प्रारंभ कर देगी। इसके बाद से प्लेटलेट्स और प्लाज्मा के लिए तीमारदारों को भटकना नहीं होगा।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन की सुविधा नहीं है। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने अगस्त 2021 में शासन को ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट लगाने के लिए प्रस्ताव भेजा था। मंजूरी मिलने पर शासन ने इसके निर्माण के लिए 8.5 लाख रुपये दे दिए थे। अप्रैल 2022 में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का भवन तैयार हो गया। उसी समय मशीनें भी आ गईं। स्टाफ को भी प्रशिक्षित कर दिया गया।
टीम ने बीती 14 जून को ब्लड बैंक का निरीक्षण किया था, लेकिन इसमें मानकों के हिसाब से जो कमियां मिलीं उनको दूर कराया गया और रिपोर्ट भेजी गई। विभाग से जारी लाइसेंस भी इसी सप्ताह मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन





ये मशीनें हैं
ब्लड बैंक प्रभारी ने बताया कि यूनिट में -40 डिग्री डीप फ्रिज, -80 डिग्री डीप फ्रिज, प्लाज्मा एक्सप्रेसर, रेफ्रिजरेटर हैं। प्लाजमा थॉयिगवॉथ, प्लेटलेट्स एजीटेटर के अलावा ब्लड बैंक रेफ्रिजरेटर है। ब्लड बैंक रेफ्रिजरेटर में 2 से 6 डिग्री सेल्सियस पर ब्लड रखा जाता है। एक एलाइजा रीडर वॉस्टर एवं रेफ्रिजरेटर सेंटीफ्यूज आदि मशीनें हैं।



ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का काम
ब्लड में रेड ब्लड सेल, प्लाज्मा और प्लेटलेट्स आदि कंपोनेंट होते हैं। सेपरेशन यूनिट में ब्लड के कंपोनेंट अलग किए जाते हैं। जरूरत के हिसाब से मरीजों को आरबीसी, प्लाज्मा, प्लेटलेट्स आदि चढ़ाया जाता है। निकाले गए ब्लड के प्रत्येक तत्व की अलग-अलग अवधि होती है। एक यूनिट ब्लड से तीन से चार लोगों की जरूरत पूरी हो जाती है।

इन मरीजों को होगा लाभ
सेपरेशन यूनिट के संचालन के बाद डेंगू के मरीजों को प्लेटलेट्स और एनीमिया के मरीजों को आरबीसी की दिक्कत नहीं होगी। इसके अलावा अब प्लाज्मा भी अलग से मिल सकेगा।


सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल आर्गेनाइजेशन की ओर से जल्द ही लाइसेंस जारी होगा। इस माह में जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज दोनों ही जगह यूनिट संचालन के लिए लाइसेंस मिल जाएगा। इसके बाद यूनिट का संचालन किया जा सकेगा। - लवकुश प्रसाद, औषधि निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें