लेखपालों की ओर से की जा रही हड़ताल के विरोध में मंगलवार को इंदिरा चौक पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया।
जिला संयोजक सहदेव सागर ने कहा कि लेखपालों की हड़ताल के कारण सैकड़ों विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति फार्म नहीं भर पा रहे हैं। जिससे उनका भविष्य लटक गया है। बताया कि लेखपालों की रिपोर्ट न लगने की वजह से आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास आदि महत्वपूर्ण प्रमाण पत्र छात्रवृत्ति आवेदन में नहीं लग पा रहे हैं। चेताया कि अगर जल्द ही लेखपालों ने हड़ताल खत्म नहीं की तो कार्यकर्ता व छात्र-छात्राएं सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में अंकित पटेल, रजत गुप्ता, आकाश, जितेंद्र, कुलदीप शाक्य, उदित, योगेश, सींटू राठौर, आशुतोष मिश्रा, विक्रांत राठौर, पीयूष कुमार, राकेश, सुधीर आदि मौजूद रहे।