बदायूं। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के आह्वान पर चल रही वकीलों की हड़ताल भले ही बृहस्पतिवार रात उच्च स्तरीय बैठक के बाद समाप्त कर दी गई लेकिन स्थानीय स्तर पर हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही।
शुक्रवार को जिला बार एसोसिएशन ने हापुड़ मामले को लेकर हड़ताल रखी। बार अध्यक्ष होतेलाल मौर्य ने शुक्रवार को हड़ताल होने का एलान किया। इसके लिए उन्होंने एक पत्र भी जारी किया। इधर, दातागंज में मुंसिफी कोर्ट खोलने के विरोध में जिला सिविल बार एसोसिएशन के वकीलों ने कलमबंद हड़ताल रखी। सिविल बार की हड़ताल आज भी जारी रहेगी। बार के अध्यक्ष सुभाष चंद्र गुप्ता ने कहा कि दातागंज में मुंसिफी कोर्ट खोलने के विरोध में वकील शनिवार को भी हड़ताल पर रहेंगे। संवाद