फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: वकीलों ने तहसीलदार के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बिल्सी में तहसीलदार के खिलाफ प्रदर्शन करते वकील। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
बिल्सी। पिछले 20 दिनों से तहसीलदार के स्थानांतरण की मांग को लेकर उनके कोर्ट का बार एसोसिएशन के सदस्य विरोध कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को उन्होंने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उनके स्थानांतरण किए जाने को लेकर 13 जून को उनका एक प्रतिनिधि मंडल डीएम से मिलने का निर्णय भी लिया। बार के सचिव वागीश माहेश्वरी ने कहा कि तहसीलदार द्वारा आम जनता व अधिवक्ताओं के प्रति व्यवहार ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि उक्त तहसीलदार पूर्व में भी तैनात रह चुके है। उस दौरान भी उनकी कार्यशैली को लेकर अधिवक्ताओं ने 45 दिन तक उनके कोर्ट का बहिष्कार किया गया था। उन्होंने कहा कि तहसीलदार स्थानांतरण होने तक तहसीलदार कोर्ट का बहिष्कार जारी रहेगा। इस मौके पर मृंगाक मोहन, हेमेंद्र कुमार सिंह, मुकेश कुमार सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, देव सिंह, अरुण उदय सिंह, ज्ञान सिंह त्यागी आदि वकील मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें