बिल्सी तहसील में तहसीलदार के खिलाफ प्रदर्शन करते वकील
बिल्सी। बार एसोसिएशन तहसील के अधिवक्ताओं का तहसीलदार के खिलाफ चल रहा धरना प्रदर्शन शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। बार के अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह कहा कि सभी अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मति से निर्णय किया है कि तहसीलदार बिल्सी के न्यायालय में समस्त न्यायिक व प्रशासनिक कार्यों का बहिष्कार उनके स्थानांतरण तक जारी रहेगा। बाद में सभी अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में एकत्र होकर तहसीलदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। संवाद