फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: वकील रहे हड़ताल पर, नहीं हो सकी जामा मस्जिद के मुकदमे में सुनवाई

विज्ञापन
फोटो-12बीडीएन11- न्यायालय जाते हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश पटेल।संवाद
विज्ञापन
- न्यायालय ने सुनवाई के लिए अब 18 अप्रैल की तिथि लगाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। जामा मस्जिद के मुकदमे में बुधवार को अधिवक्ताओं की हड़ताल की वजह से सुनवाई नहीं हो सकी। हालांकि हिंदू महासभा के वकील पूरी तैयारी के साथ पहुंचे थे। न्यायालय ने अगली सुनवाई के लिए अब 18 अप्रैल की तारीख तय की है।
सिविल जज सीनियर डिवीजन में विचाराधीन भगवान नीलकंठ महादेव बनाम इंतजामिया कमेटी जामा मस्जिद के मुकदमे में बुधवार को सुनवाई होनी थी। पिछली तारीख पर न्यायालय ने प्रार्थना पत्रों पर क्रम से सुनवाई का आदेश दिया था। सात अप्रैल को हिंदू महासभा के वाद पत्र के संशोधित प्रार्थनापत्र पर सुनवाई होनी थी, लेकिन हिंदू महासभा के वकील तैयारी करके नहीं पहुंचे थे। इस पर उन्होंने प्रार्थनापत्र देकर कहा था कि जल्द तारीख लग गई, इससे वे मुकदमे की तैयारी नहीं कर सके। इस प्रार्थनापत्र पर न्यायालय ने 12 अप्रैल यानी आज बुधवार की तारीख तय की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को मुकदमे में सुनवाई के लिए हिंदू महासभा के वकील और इंतजामिया कमेटी के वकील इसकी तैयारी करके न्यायालय पहुंचे थे, लेकिन प्रदेश स्तर पर वकीलों की हड़ताल हो गई। इससे बुधवार को भी मुकदमे में सुनवाई नहीं हुई। न्यायालय ने अगली सुनवाई के लिए 18 अप्रैल तारीख लगाई है। अब 18 अप्रैल को मुकदमे में सुनवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें