फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: तहसीलदार के स्थानांतरण को डीएम से मिले वकील

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। तहसीलदार के स्थानांतरण की मांग को लेकर शुक्रवार को तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारी डीएम से मिले। बार के महासचिव वागीश माहेश्वरी समेत वकीलों ने डीएम को बताया कि तहसीलदार का आम जनता और अधिवक्ताओं के प्रति व्यवहार ठीक नहीं है। तहसीलदार पूर्व में भी तैनात रह चुके है। उस दौरान भी उनकी कार्यशैली को लेकर अधिवक्ताओं ने 45 दिन तक उनके कोर्ट का बहिष्कार किया था। तब तत्कालीन डीएम मनोज कुमार ने उनका स्थानांतरण किया था। अब पिछली 24 मई से उनकी कार्यशैली को लेकर वकील उनकी कोर्ट का बहिष्कार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक उनका स्थानांतरण अन्य तहसील को नहीं किया जाता है वह बहिष्कार करेंगे। इस मौके पर बार के अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, विवेक राठी, ज्ञान सिंह त्यागी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें