फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कलक्ट्रेट पर वकीलों ने किया प्रदर्शन

Tue, 05 Sep 2023 02:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
बिसौली में एसडीएम को ज्ञापन देते वकील। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर जिला बार एवं जिला सिविल बार से जुड़े अधिवक्ताओं ने कलक्ट्रेट तिराहे पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपे। वकीलों ने हापुड़ में वकीलों पर हुए लाठी चार्ज में दोषी पुलिस वालों पर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को वकील कलक्ट्रेट तिराहे पर एकत्र हुए और नारेबाजी की। इस दौरान जिला सिविल बार के सचिव अरविंद पाराशरी ने कहा कि हापुड़ में पुलिस का व्यवहार निंदनीय है। इसमें संलिप्त पुलिस कर्मियों पर कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। इसके बाद डीएम को दिया। अध्यक्ष सुभाष चंद्र गुप्ता, सुधीर मिश्रा, मधुकर शर्मा, रक्षित सरन, जफर हुसैन, विवेक रेंडर, रामेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
इधर, जिला बार एसोसिएशन की ओर से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी डीएम को दिया गया। वकीलों ने घटना की न्यायिक जांच की मांग की। अध्यक्ष होतेलाल मौर्य, पवन कुमार गुप्ता, रोहिताश सक्सेना, राकेश सक्सेना, राजेश सिसोदिया, महिपाल सिंह, विवेक शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


बिसौली में निकाला जुलूस, एसडीएम को ज्ञापन
बिसौली। सिविल बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने हाईवे पर जुलूस निकाला। तहसील बार और सिविल बार के अधिवक्ताओं ने परिसर में धरना दिया। एसडीएम कल्पना जायसवाल को ज्ञापन सौंपा। कलम बंद हड़ताल पर रहे। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप शर्मा व सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष योगेश भारद्वाज के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने दोषी पुलिस वालों को निलंबित करने की मांग की। पंकज शर्मा, रविंद्र कुमार, रामवीर यादव, अब्दुल हसन, राजेश भारद्वाज, प्रदीप उपाध्याय, मुकेश शर्मा, नरेश पाराशरी, सचिन सक्सेना, सुधाकर सक्सेना, अजब सिंह शिवा, वीरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

बिसौली में एसडीएम को ज्ञापन देते वकील। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें