फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: वकील का बैग गायब, रखे थे ढाई लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
23 मार्च को हुई घटना में मुंशी समेत दो पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। बिसौली तहसील परिसर में वकील के बिस्तर से बैग गायब होने के मामले में पुलिस ने मुंशी समेत दो पर एफआईआर दर्ज की है। 23 मार्च को हुई घटना में वकील ने बैग में ढाई लाख रुपये होने की बात कही थी।
कोतवाली क्षेत्र के गांव सिचौली निवासी वीरेश पाल सिंह वकील हैं। तहसील परिसर में उनका बिस्तर है। वीरेशपाल के मुताबिक 23 मार्च 2023 को क्षेत्र के गांव नौली हरनाथपुर निवासी जितेंद्र उनके चैंबर में आए और बैग देकर चले गए। बैग में करीब 2.53 लाख रुपये थे। उस दौरान बिस्तर पर ग्राम सिचौली निवासी मुंशी उपदेश उर्फ कप्तान बैठा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरेशपाल के अनुसार उन्होंने वकील सुरेंद्र कुमार और अमित कुमार के सामने ही मुंशी को बैग सौंपा और फिर कचहरी में चले गए। लौटकर आए तो बैग गायब था। उन्होंने मुंशी से पूछा तो उसने बैग के बारे में जानकारी से इन्कार कर दिया। उन्होंने बताया कि मुंशी ने संभवत: अपने किसी परिचित को बुलाकर बैग उसे दे दिया।
वीरेश पाल ने उसी दौरान पुलिस को तहरीर दी। अब पुलिस ने चार माह बाद मुंशी उपदेश और उसके एक साथी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें