बदायूं। पाकिस्तानी नागरिक ऐजाज वतूल पत्नी आले रसूल की बिसौली तहसील क्षेत्र के सैदपुर गांव में 0.747 हेक्टेयर जमीन को सरकार ने शत्रु संपत्ति घोषित किया है। इसकी प्रक्रिया चल रही है। गृह मंत्रालय से इस संबंध में कहा गया है कि अगर किसी व्यक्ति को इस मामले में आपत्ति प्रस्तुत करनी हो तो वह 14 फरवरी तक भारत के शत्रु संपत्ति अभिरक्षक कार्यालय में इसे दाखिल कर सकता है। संवाद