श्री लक्ष्मी नृसिंह सेवा समिति एवं नृसिंह प्रबंध समिति के तत्वावधान में रविवार को टिकटगंज स्थित श्री लक्ष्मी नृसिंह मंदिर में चौदस जयंती धूमधाम से मनाई गई। भगवान का दरबार भव्य रूप से सजाया गया। महाआरती में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। बाद में प्रसाद वितरण किया गया। संकीर्तन मंडल के सदस्यों ने भक्तों को भाव विभोर कर देने वाले भजन सुनाए। शाम पौने सात बजे मंदिर के कपाट खोलकर भक्तों को भगवान के भव्य रूप के दर्शन कराए। शाम सात बजे महाआरती का हुई। कथावाचकर पंडित आदेश शर्मा ने भगवान नृसिंह अवतार कथा को विस्तार से सुनाया। देर रात चले कार्यक्रम में दूर-दरू से आए हुए भक्त भगवान के भजनों पर झूमते रहे। कार्यक्रम में रामकृष्ण पाल, रामशेषपाल, रामतीर्थ पाल, रामपुरूषोत्तम, नृसिंह प्रसाद, सौरभ, अजय, चंदन, राजा, राजीव, अजय, रश्मि, मनोज, कौशल, दीक्षा, रोहित, मोहित, विष्णु गुप्ता, शशांक राजयादा आदि का सहयोग रहा।