फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दहेमी में कोल्हू के पटे में फंसकर मजदूर की मौत

विज्ञापन
दहेमी में घटना स्थल पर मौजूद लोग। संवाद
विज्ञापन
सिलहरी (बदायूं)। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव दहेमी में बृहस्पतिवार को कोल्हू के पटे में फंसकर 45 वर्षीय मजदूर चंद्रपाल की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मजदूर इंजन के व्हील पर पटा चढ़ाने की कोशिश कर रहा था। उसी दौरान यह हादसा हो गया।
विज्ञापन

मजदूर चंद्रपाल बरेली के क्योलड़िया थाना क्षेत्र के गांव सिठौरा का रहने वाला था। वह ग्राम दहेमी निवासी हरद्वारी के कोल्हू पर मजदूरी करने आया था। साथ में उसका भाई कृष्णपाल भी मौजूद था। बताते हैं कि बृहस्पतिवार शाम वह गन्ना की पेराई के लिए कोल्हू चालू कर रहे थे।
एक मजदूर इंजन चालू कर रहा था जबकि चंद्रपाल इंजन के व्हील पर पटा चढ़ा रहा था। इसी दौरान इंजन तो चालू हो गया लेकिन पैर फिसलने से मजदूर पटे में लिपट गया और कोल्हू में जा लगा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर खेड़ा नवादा चौकी इंचार्ज सुपेंद्र मलिक मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मजदूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें