सिलहरी। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव नगला शर्की में ट्रैक्टर से कुचलकर मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है।
अलापुर थाना क्षेत्र के गांव जगत निवासी 42 वर्षीय श्रीकृष्ण मंगलवार को सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव नगला शर्की में बन रहे एक मकान में मजदूरी करने गए थे। दोपहर करीब दो बजे वह पानी पीने के लिए गली में लगे हैंडपंप की ओर जा रहे थे। इस दौरान ईंटें भरकर ला रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और श्रीकृष्ण ट्रैक्टर के नीचे आ गए।
हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाने के बाद मृतक के परिजनों को सूचना दी। एसएचओ गौरव विश्नोई ने बताया कि मामले की तहरीर नहीं आई है, तहरीर मिलने के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी।