फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सड़क पार कर रहे मजदूर की कार की चपेट में आने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसवान। कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात सड़क पार करते समय 40 वर्षीय मजदूर शिशुपाल की एक कार की चपेट में आने से मौत हो गई। वह सरसोता के नजदीक ट्रॉली की रस्सी कसने के बाद सड़क पार कर रहे थे उसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें चपेट में ले लिया ।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव बादशाहबाद निवासी शिशुपाल मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। उनके परिवार वालों के मुताबिक शिशुपाल बुधवार को मजदूरी करने मानकपुर गांव गए थे। देर शाम वह ट्रैक्टर-ट्रॉली में आलू लदवाकर लौट रहे थे। सरसोता के नजदीक पहुंचने तक ट्रॉली में बंधी रस्सी काफी ढीली हो गई थी। इससे शिशुपाल ने वहां अन्य मजदूरों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली रुकवाकर रस्सी कसी। सड़क पार करते समय तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेेट में ले लिया ।
साथी मजदूरों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल शिशुपाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया लेकिन यहां उनकी गंभीर हालत देखकर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में उनकी मौत हो गई। इस पर कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार दोपहर मजदूर के शव का पोस्टमार्टम करा दिया। मजदूर के दो बेटियां और तीन बेटे हैं। कोतवाली पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें