क्षत्रिय महासभा के कार्यक्रम में शस्त्र पूजन करते लोग। संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। दशहरे के अवसर पर क्षत्रिय महासभा की ओर से स्काउट भवन में शस्त्र पूजन व दशहरा सभा का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि आज क्षत्रिय अपने धर्म से विमुख हो रहा है, जो समाज के पतन का कारण बनता जा रहा है। क्षत्रियों को अपना धर्म पहचानने और समझने की आवश्यकता है ताकि वे एक साथ आगे बढ़ सकें।
मुख्य अतिथि स्नातक एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त ने कहा कि आज समय की मांग है कि सभी मिलकर रहें और समाज का नई पहचान दें। दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि क्षत्रियों को अपना धर्म पहचानने और समझने की जरूरत है। पीके सिंह कहा कि शस्त्र और शास्त्र क्षत्रियों की निशानी रहे हैं।
इनको कभी नहीं भूलना चाहिए। इससे पहले सभी ने शस्त्रपूजन की परंपरा निभाई। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट ब्रजेश कुमार सिंह, डॉ. सुशील कुमार, हरिप्रताप सिंह, विजय रत्न सिंह, डॉ. वीपी सिंह सोलंकी, अरविंद चौहान, अंकित चौहान, सतेंद्र पाल सिंह, विजय पाल सिंह, रत्नवीर सिंह तोमर आदि मौजूद रहे।