बदायूं। राज्यसभा सांसद मनोज झा पर ठाकुरों के विरुद्ध आपत्तिजनक बयान देने का आरोप लगाते हुए क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन कर डीआरओ को ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने मनोज झा की सदस्यता और राजद का पंजीकरण समाप्त करने की मांग की। इस मौके पर क्षत्रिय महासभा के प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष राकेश सिंह, आचार्य प्रताप सिंह, धनपाल सिंह, विजय रतन सिंह मौजूद रहे। संवाद