डॉ. यशपाल सिंह, डॉ. संजय कुमार, डॉ. एसपी सिंह ने अलग-अलग शाखाओं से संबंधित जानकारियां दीं। वैज्ञानिकों ने विद्यार्थियों को बी कीपिंग और रेशम का कीड़ा हमारे लिए कैसे उपयोगी है इस बारे में विस्तार से बताया। विद्यार्थियों ने कृषि विज्ञान केंद्र में भ्रमण कर कृषि से संबंधित विविध अत्याधुनिक उपकरणों के बारे में पूछताछ की। बॉटोनिकल गार्डन में विद्यार्थियों ने हींग, कपूर, पुत्रांजीवी अश्वगंधा, सर्पगंधा, लाजवती, आंवला, आम, अमरूद के पौधे देखे। श्यामा तुलसी, सीता अशोक, बायो डीजल का पौधा एवं तिल की पौध देखी। इसके अतिरिक्त फंगश का पाउडर कैसे फायदा पहुंचाता है यह भी जाना। इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ अभिषेक सिंह, मोहित गुप्ता, ममता ठाकुर, अभय कुमार, विनय कुमार सिंह ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।