फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे बच्चों ने खेलों में दिखाए अपने हुनर

Tue, 13 Oct 2015 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
खेल एवं शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रमुख नकी अहमद और शीर्षा वार्ष्णेय ने बताया कि आज कक्षा दो की स्प्रिंट, होल्ड-एन-रन,हियर-एन-रन, कक्षा तीन की स्प्रिंट,स्लाइड द बॉक्स, सैक रेस, कक्षा चार की स्पिंट, कैब रेस, स्टेपिंग स्टोन्स आदि प्रतियोगिताएं हुईं। सभी खेलों में बच्चों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। प्रबंध निदेशक शरद बंसल और प्रधानाचार्य डॉ.श्यामेश ने कहा कि खेलों का बच्चों के जीवन में विभिन्न पहलुओं पर प्रभाव होता है। इनमें जहां बच्चों का शारीरिक स्वास्थ्य उत्तम होता है तो वहीं स्वस्थ्य प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास भी होता है। खेलों को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाकर बच्चों को स्वस्थ्य रहने को प्रेरित किया जाता है। इस मौके पर शिप्रा अरोरा, दीक्षा सक्सेना, रीतिका गुलाटी, डिंपल सक्सेना, नगमा ओवैस, राहुल आर्य आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें