फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: उसावां में अपहरण कर किशोरी से दुष्कर्म, कार में छोड़कर भागे आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। उसावां कस्बे में अपहरण कर किशोरी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। किशोरी अपने घर के पीछे शौच करने गई थी। तभी कार सवार तीन लोग उसको ले गए। उसके परिवार वाले पीछे-पीछे दौड़ते रहे। चार घंटे बाद आरोपी मय कार के किशोरी को छोड़कर भाग गए।कस्बा निवासी एक व्यक्ति का कहना है कि बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे उनकी 15 वर्षीय बेटी घर के पीछे घेर में शौच करने गई थी। तभी उन्होंने अपनी बेटी के चीखने की आवाज सुनी। वह बेटी की चीखें सुनकर जब तक घेर की ओर दौड़े तब तक तीन लोग उनकी बेटी को कार में डालकर ले गए। तलाशने पर जब कार नहीं मिली तो पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

उन्हाेंने बताया कि उनकी बेटी को उसावां के बृजेश, शाहजहांपुर के थाना कलान क्षेत्र के गांव हंसी नगला निवासी अवधेश फौजी और उसका भाई नेकसू कार में डालकर ले गए थे। अवधेश ने उनकी बेटी से दुष्कर्म किया। थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। एसओ मान बहादुर सिंह ने बताया कि कार कब्जे में ले ली गई है। आरोपियों को तलाश किया जा रहा है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें