फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदद को बढ़े हाथ, असहायों को बांटी खाद्य सामग्री, मिलने लगा साथ

विज्ञापन
शेल्टर होम में जरूरतमंदों को फल और अन्य खाद्य सामग्री का किया गया वितरण - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
बदायूं। नर सेवा ही नारायण सेवा है, यह सभी जानते हैं। इस समय दुनिया भर में कोरोना का कहर जारी है तो ऐसे में पीड़ितों और जरूरतमंदों की सेवा करना केवल धर्म ही नहीं बल्कि कर्तव्य भी बन जाता है। उनके दर्द को अपना समझते हुए ऐसे लोगों की सेवा करने का बीड़ा अमर उजाला फाउंडेशन ने भी उठाया है। जहां तमाम लोग जरूरतमंदों की तन मन और धन से सेवा कर रहे हैं, वहीं अमर उजाला ने भी मंगलवार को जिला प्रशासन की मदद से प्राइवेट बस स्टैंड परिसर में बनाए गए शेल्टर होम में वहां रह रहे लोगों को खाद्य सामग्री के वितरण की शुरुआत की। पहले दिन यहां लोगों को खिचड़ी और फलों का वितरण स्वयंसेवी संस्था 'प्रयास' के सहयोग से किया गया। संस्था के संचालक सचिन सक्सेना समेत उनकी टीम में शामिल ज्योति सक्सेना, नितिन निखिल, सुमित श्रीवास्तव, संदीप गुप्ता आदि ने जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री वितरित की। यहां पर सोशल डिस्टेंस का भी ध्यान रखा गया। लॉकडाउन रहने तक अमर उजाला ऐसे ही प्रतिदिन असहाय परिवारों को खाद्य और राहत सामग्री का वितरण करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शेल्टर होम में जरूरतमंदों को फल और अन्य खाद्य सामग्री का किया गया वितरण - फोटो : AMAR UJALA
शेल्टर होम में जरूरतमंदों को फल और अन्य खाद्य सामग्री का किया गया वितरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें