आजाद हिंद वाहिनी छात्र संगठन की बैठक जिलाध्यक्ष आदित्य माथुर उर्फ सोनू के आवास पर हुई। इसमें तहसील में खतौनी के नाम पर किसानों के शोषण को लेकर चर्चा की गई। साथ ही शोषण बंद न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। जिलाध्यक्ष माथुर ने कहा कि इन दिनों बिल्सी तहसील में खतौनी निकलवाने के लिए किसानों से सौ-सौ रुपये अवैध रूप से लिए जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र के किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होने कहा शीघ्र किसानों का शोषण बंद नहीं किया गया, तो संगठन आंदोलन करेगा। इस मौके पर गुड्डू शर्मा, नईम अव्वासी, रोहित कुमार, एसपी सिंह, अतुल कुमार सिंह, आकाश माथुर आदि मौजूद रहे।