फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ पूजा के दूसरे दिन हुआ खरना

विज्ञापन
विज्ञापन
व्रती महिलाओं ने 36 घंटे का निर्जला व्रत रखा
विज्ञापन

बदायूं। छठ पूजा में दूसरे दिन खरना पर व्रती महिलाओं ने पूरे दिन उपवास रखा। शाम को पूजा करने के बाद गुड़ की खीर का प्रसाद ग्रहण करके व्रती महिलाओं ने उपवास खोला। इसके साथ ही महिलाओं का 36 घंटे का निर्जला व्रत भी शुरू हो गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को नहाय-खाय से छठ पर्व की शुरुआत हुई थी। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व के दूसरे दिन शनिवार को खरना मनाया गया। व्रती महिलाओं ने पूरे दिन निर्जला व्रत रखकर शाम के वक्त सूर्य देवता और छठ मैया का पूजन करने के बाद मिट्टी के चूल्हे पर गुड़ और चावल की खीर के साथ ही आटे की रोटी बनाई। भगवान को भोग लगाने के बाद सबसे पहले व्रतियों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू किया। व्रत सोमवार की सुबह सूर्य देव को अर्घ्य देने के बाद ही खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें