25 से 10 जनवरी तक सर्दियों की कर दीं गईं थीं छुट्टियां
अभिभावकों में रोष, विभागीय अधिकारी बोले-नहीं पड़ रही है ज्यादा सर्दी
यहां बता दें कि डीएम शंभूनाथ के आदेश पर 25 दिसंबर से 10 जनवरी तक जिले के सभी बा स्कूलों को बंद कर दिए गए थे। छुट्टियां घोषित हो जाने पर बालिकाएं अपने-अपने घरों को चलीं गईं सिर्फ स्टाफ भी स्कूलों में पहुंच रहा था। इधर, आज डीएम के आदेश के विपरीत बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा ने बा स्कूलों को फिर से खुलवा दिया है। यह जानकारी देते हुए जिला समंवयक कस्तूरबा सीमा चौहान ने बताया कि सर्दी नहीं पढने की वजह से बीएसए के आदेश पर बा स्कूलों को फिर से खोल दिया गया है। सर्दी पढने पर स्कूलों में अवकाश हो सकता है। इधर, सर्दियों की छुटिटयां हो जाने के बाद फिर से स्कूल खुल जाने पर बालिकाओं के अभिभावकों में भी इस बात को लेकर रोष है। उनका कहना है कि बा स्कूलों में बालिकाओं को सर्दी से सुरक्षित रहने के लिए अच्छे व्यवस्था नहीं है। बेहद घटिया किस्म की रजाई और गद्दे हैं। खैर, डीएम के आदेश पर बंद होने के बाद फिर से स्कूलों को खोल देने की विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों में भी बेहद चर्चा है।