बसपा की कश्यप निषाद आरक्षण संघर्ष समिति ने सोमवार को होने वाले धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए कई गांवों में संपर्क किया। पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हीरालाल कश्यप के नेतृत्व में कई गांवों में संपर्क के दौरान कश्यप ने कहा कि ये आंदोलन समाज की अस्मिता को लेकर है। ये आंदोलन गोरखपुर में मारे गए समाज के लोगों के परिवारों को मुआवजा दिलाने और इस जाति को अनुसूचित जाति में शामिल कराने को लेकर है। इस मौके पर ज्वाला प्रसाद कश्यप, मनोज कश्यप, जितेंद्र, ओमप्रकाश, राघवेंद्र, धर्मवीर, रामवीर, रामखिलाड़ी, भानू एडवोकेट, खुशीराम, धीरपाल, चंद्रपाल, नेकराम, सुनील, गुड्डू आदि ने समाज के लोगों से सोमवार को मालवीय आवास पहुंचने की अपील की।