कांवड़ियों ने किया हंगामा
इसी दौरान मोड़ पर डीसीएम में लदा डीजे मकान में अटक गया। पहले तो कांवड़िये काफी देर तक डीजे निकालने की कोशिश करते रहे लेकिन करीब आधा घंटा तक भी वह नहीं निकला तो कांवड़िये गुस्से में आ गए। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। कुछ कांवड़िये मकान तोड़ने की जिद करने लगे। मौके पर काफी लोगों की भीड़ जमा हो गई। दूसरे समुदाय के लोग भी आ गए। उन्होंने मकान तोड़ने का विरोध किया।
ये भी पढ़ें-
अजब प्रेम की गजब कहानी: 2300 किलोमीटर दूरी तय कर प्रेमी के पास पहुंची महिला, बेटा भी लेकर आई साथ
सूचना पर दबतोरी चौकी इंचार्ज कुलदीप कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने सूझबूझ से काम लेते हुए पहले दोनों पक्षों को शांत किया। कांवड़ियों को समझा-बुझाकर डीजे खुलवाया। इसके बावजूद डीसीएम आगे नहीं निकली। इससे मकान के चबूतरे का एक कोना तोड़ दिया गया। डीसीएम निकलने के बाद कांवड़िये कछला गंगा घाट को रवाना हो गए। तब सभी ने राहत की सांस ली।