फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर कांवड़िया की मौत, जल भरने कछला गंगा घाट जा रहा था

Sat, 19 Aug 2023 04:56 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बरेली जिले में फतेहगंज पश्चिमी का रहने वाला युवक जत्थे के साथ गंगा जल लेने कछला घाट जा रहा था। बिनावर क्षेत्र में झपकी आने पर वह ट्रॉली से गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के बिनावर क्षेत्र में बरेली-बदायूं हाईवे पर शुक्रवार रात 22 वर्षीय कांवड़िया राजकुमार की ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर मौत हो गई। वह अपने जत्थे के साथ जल भरने बरेली से कछला गंगा घाट रहा था। तभी रास्ते में करतोली गांव के नजदीक झपकी आने पर वह ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिर गया। साथियों ने उसे बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


कांवड़िया राजकुमार बरेली जिले में फतेहगंज पश्चिमी का रहने वाला था। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात करीब 10 बजे राजकुमार अपने गांव के कांवड़ियों के साथ जत्थे में कछला गंगा घाट जल भरने जा रहा था। बताते हैं कि वह ट्रॉली पर अगले हिस्से में बैठा था। उसका जत्था बरेली-बदायूं हाईवे पर करतोली गांव के नजदीक पहुंचा था। तभी अचानक उसको झपकी आ गई। इससे राजकुमार ट्रॉली के आगे गिर गया। जब तक कांवड़ियों को इसकी जानकारी हुई, तब तक ट्रॉली का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया।

ये भी पढ़ें- बरेली शीशगढ़ प्रकरण: दोनों ओर से हो रहे थे कमेंट, 40 घंटे में माहौल नहीं भांप पाई पुलिस... बिगड़ गया माहौल

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी सूचना पर बिनावर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। गंभीर हालत देखकर कांवड़िया को साथी बरेली के निजी अस्पताल में ले गए जहां उसको मृत घोषित कर दिया गया। कांवड़िया के शव का बरेली में पोस्टमार्टम कराया गया है। इंस्पेक्टर ऋषिपाल सिंह ने बताया कि यह हादसा शुक्रवार रात करीब 10:00 बजे हुआ था। कांवड़िया को अचानक नींद आ गई थी। इससे वह ट्रॉली से गिर गया था। अभी इसमें कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर कोई कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें