उझानी (बदायूं)। रेलवे के बसोमा अंडरपास के निर्माण के दौरान शनिवार दोपहर बायब्रेट मशीन में करंट आने से कन्नौज के मजदूर की मौत हो गई।
कन्नौज जिले में सौरिख क्षेत्र के गांव दिलावलपुर निवासी पंकज (30 ) को करंट लग गया। वह बेहोश होकर मशीन पर ही गिर गया। मजदूरों ने जनरेटर बंद कर पंकज को मशीन से उठाया। बताते हैं कि पंकज को बेहोशी की हालत में ही साथी मजदूर जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने देखते ही पंकज को मृत घोषित कर दिया। पंकज के ही गांव के निवासी साथी मजदूरों ने परिवार के लोगों को जानकारी दी। दरोगा रवेंद्र सिंह ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।