फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नैथुआ मार्ग पर बनेगा कान्हा गोआश्रय स्थल

विज्ञापन
गोशाला की भूमि से अतिक्रमण को हटवाते ईओ शैलेंद्र सिंह। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। नगर पालिका परिषद नगर के नैथुआ रोड पर खाली पड़ी भूमि पर शीघ्र ही कान्हा गोआश्रय स्थल का निर्माण कराएगी। इसके लिए पालिका ने डीएम के माध्यम से शासन को इसका प्रस्ताव भेजा है। धनराशि स्वीकृत होने के बाद यहां इसका निर्माण शुरू हो जाएगा। ईओ डाॅ .शैलेंद्र कुमार सिंह ने इस भूमि से कब्जों को भी हटवा दिया है।
विज्ञापन

ईओ ने बताया कि गोआश्रय स्थल पर करीब दो सौ से अधिक गोवंश को रखने की व्यवस्था रहेगी। इसका निर्माण होने से नगरवासियों को छुट्टा गोवंश से काफी हद तक राहत मिलेगी। इस समय नई पानी की टंकी के पास बनाए गए अस्थायी गोआश्रय स्थल पर गोवंश को रखा जाता है, बावजूद इसके काफी संख्या में छुट्टा गोवंश सड़कों पर हैं। जिससे लोगों के परेशानी होती है। ईओ ने बताया कि नगर के नैथुआ रोड पर करीब 2700 वर्गमीटर जगह खाली है, जहां पर गोआश्रय स्थल का निर्माण होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें