गुलड़िया। ग्राम देवता मंदिर में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा से हुआ। 51 महिलाओं व कुंआरी कन्याओं ने पीतांबर वस्त्र धारण कर कलश यात्रा निकाली। ढोलक व बाजे-गाजे के साथ निकाली कलशयात्रा में परीक्षत बने पप्पू सिंह व उनकी धर्म पत्नी नीलम पटेल सिर पर भागवत पुराण रखकर कलश यात्रा के साथ रहे। कलश यात्रा कथा पंडाल से शुरू होकर नगर के पूरब पट्टी मंदिर, पश्चिम पट्टी शिव मंदिर, अर्जुन तालाब, तांगा स्टैंड शिव मंदिर से मार्केट होती हुई भोला धाम मंदिर समेत अन्य मंदिरों पर होकर पुन: कथा पंडाल पहुंची। जिला मैनपुरी के देवपुरा से पधारी आचार्या ज्योति ने हवन पूजन कर संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा की शुरुआत की। शुरूआत भक्ति , ज्ञान और वैराग्य से हुई। कलश यात्रा में अशोक कुमार, उनकी धर्म पत्नी सुषमा देवी, प्रियंका, झलक गंगवार , उर्मिला पाल, मीना राठौर, क्षमा पांडे, प्रियांशी देवी , कुमारी नेहा, कुमारी अनामिका पटेल, कुमारी आरुषी, रीना पटेल, शिवानी, त्रिवेनी सिंह, प्रवीन कुमार, सर्वेश श्रीवास्तव, दयाराम, अजय सोलंकी के अलावा बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। संवाद