फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रायपुर बुजुर्ग में रामकथा से पहले निकाली गई कलश यात्रा

विज्ञापन
बिल्सी के रायपुर बुजुर्ग गांव में कलश यात्रा निकालतीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव रायपुर बुजुर्ग में बाबा स्कूल के सामने के मैदान में शुक्रवार से शुरु हुई रामकथा से पहले गांव की महिलाओं ने पीले वस्त्र धारण कर कलशयात्रा निकाली। बड़ी संख्या में गांव की महिलाओं ने इसमें भाग लिया। सबसे पहले पोथी पूजन किया गया, उसके बाद यात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जिसमें महिलाएं सिर पर कलश रखकर चल रही थीं। यात्रा के दौरान, भक्ति गीत गाए गए और भगवान राम के जयकारे लगाए गए। कलश यात्रा का समापन कथा स्थल पर हुआ, जहां पलवल हरियाणा से पधारे कथावाचक ओमप्रकाश ने कलशों को स्थापित कराकर पूजा-अर्चना की। इस मौके पर गांव के लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें