कस्बा सैदपुर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा से पहले कलश यात्रा निकालते सनातन धर्म के लोग। संवाद
सैदपुर। प्राचीन शिव मंदिर पर मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई। इसमें पीले परिधानों में महिलाएं सिर पर कलश लेकर चल रहीं थीं।
कलशयात्रा से पूर्व सुबह में पंडित रामौतार शर्मा और उनके शिष्य ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ अनुष्ठान कराया। कृपाशंकर शर्मा, राकेश चंद्र शर्मा, वेदप्रकाश पाराशरी, विनोद शर्मा आदि ने अपनी भार्या के साथ यजमान की भूमिका निभाई। इस दौरान पंडित रामौतार शर्मा, वेदप्रकाश पाराशरी, कृपाशंकर शर्मा, अखिलेश्वर दयाल सक्सेना, राजीव पाराशरी, राजकुमार पाराशरी, बलराम, मोनू आदि मौजूद रहे। संवाद