दबतोरी में कलश यात्रा निकालतीं महिलाएं।संवाद
दबतोरी। गांव में सिद्ध बाबा देवस्थान पर शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से पांच कुंडीय यज्ञ का आयोजन होगा। इससे पूर्व धूमधाम से कलश यात्रा निकाली गई। इसमें गांव व शांतिकुंज परिवार से जुड़े लोग शामिल हुए। गांव के अलावा दूर-दराज से आए लोगों ने भी हिस्सा लिया। सभी लोग पीत वस्त्रों में दिखाई दिए। इस अवसर पर देवस्थान के महंत गोविंद महाराज, रज्जन लाल श्रीवास्तव, डॉ. वीरेंद्र तोमर, संजीव कठेरिया, वेदपाल सिंह, लल्लू सिंह चौहान, अमरपाल सिंह तथा खेमकरन मौर्य आदि मौजूद रहे। संवाद