फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ककराला के चेयरमैन ने स्मार्ट मीटर लगाने का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
ककराला। ककराला के चेयरमैन ने कस्बे में स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध कर दिया। इसके बाद बिजली विभाग के अधिकारी कस्बे में पहुंचे। तब चेयरमैन ने कहा कि वह इस मामले को लेकर हाईकोर्ट जाएंगे।
विज्ञापन

कस्बे में स्मार्ट मीटर लगाए जाने हैं। दो दिन पूर्व जब कर्मचारी मीटर लगाने पहुंचे तो लोगों ने विरोध किया। मामला चेयरमैन इंतखाब सकलैनी तक पहुंचा। चेयरमैन ने स्मार्ट मीटर का विरोध करते हुए इसे न लगने देने की बात कही। शनिवार को नगर पालिका परिषद में जेई राजेश कुमार ने स्मार्ट मीटर कॉन्ट्रेक्टर धीरज कुमार व विभाग के कर्मचारियों के साथ नगर पालिका अध्यक्ष इंतखाब सकलैनी के साथ बैठक की।
इसमें सभासद व नगर के लोगों ने स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध किया। इस पर जेई ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगाने से किसी को कोई दिक्कत नहीं होगी। दिक्कत उन्हीं लोगों को होगी जो चोरी से बिजली जला रहे हैं। चोरी रोकने के लिए शासन का कदम है जिसको विभाग अभियान चलाकर पूरा करने में लगा है। चेयरमैन ने विभाग के अधिकारियों से कहा कि अभी कस्बे में स्मार्ट मीटर न लगाए जाएं। वह कोर्ट में जाएंगे, जो भी निर्णय होगा उसके बाद ही कस्बे में मीटर लगाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें