फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कछला और सहसवान वालों को जुलाई से मिलने लगेगा पाइप लाइन से पानी

विज्ञापन
कछला में बनकर तैयार हुआ ओबर हैड टेंक।संवाद
विज्ञापन
बदायूं। कछला और सहसवान नगर को हर घर जल योजना के अंतर्गत जुलाई से पेयजल आपूर्ति मिलने लगेगी। काम अंतिम दौर में है। पाइप लाइन बिछ गई है। कनेक्शन करके परीक्षण की तैयारी है। चुनाव संपन्न होते ही योजना जनता को समर्पित कर दी जाएगी।
विज्ञापन


सहसवान नगर पालिका क्षेत्र में मार्च 2023 में 40 करोड़ रुपये लागत से पेयजल योजना पर काम शुरू हुआ। चार ओवरहेड टैंक, 120 किलोमीटर पाइप लाइन के साथ छह नलकूपों की बोरिंग कराई जानी थी। सहायक अभियंता विनय शाक्य ने बताया कि 95 फीसदी काम पूरा हो चुका है। तीन ओवरहेड टैंक का निर्माण पूरा है। एक का काम अंतिम दौर में है। सिर्फ 10 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाई जानी है। फिलहाल कर्मचारी चौथे चरण के चुनाव में व्यस्त हैं। मतगणना के बाद काम तेजी से होगा। जून में परीक्षण करके घर-घर पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
इसके अलावा कछला नगर पंचायत क्षेत्र के लिए 10 करोड़ रुपये की पेयजल योजना पर अप्रैल 2023 में काम शुरू हुआ था। योजना के तहत बीस किलोमीटर पाइप लाइन के साथ दो ओवरहेड टैंक बनाए जाने थे। एक टैंक बन चुका है। पाइप लाइन बिछाने का काम अंतिम दौर में है। दूसरे टैंक का आधार बनाया जा रहा है। इसे जून में पूरा करने के तैयारी है। सहायक अभियंता के मुताबिक जल्द ही कनेक्शन दिए जाएंगे। नगर पंचायत क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति तो पहले से ही है, लेकिन सभी मोहल्ले संतृप्त नहीं हैं। अब प्रत्येक घर को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का लक्ष्य है।
विज्ञापन



कछला और सहसवान नगर क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति वैसे तो जनवरी 2025 तक शुरू की जानी थी, लेकिन अभियंताओं ने काम में तेजी लाकर समय सीमा घटा दी। योजना के तहत अब जुलाई में क्षेत्रवासियों को पाइप लाइन के जरिए शुद्ध पानी की आपूर्ति की जाएगी। इसके बाद नगर पालिका और नगर पंचायत को यह योजनाएं हस्तांतरित कर दी जाएंगी। - विनय शाक्य, अधीक्षण अभियंता, जल निगम

कछला में बनकर तैयार हुआ ओबर हैड टेंक।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें