बदायूं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए जिला और मंडल टीम के चयन की तारीख घोषित कर दी गई है। जिला स्तरीय सब जूनियर टीम बालिका वर्ग के ट्रायल जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में 25 और मंडलीय टीम का चयन 26 सितंबर को बरेली में होगा।
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में कबड्डी टीम के लिए ट्रायल के बाद में चयन किया जाएगा। स्टेडियम में सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के बालक-बालिका की टीम बनाई जाएगी। इसके लिए 25 सितंबर से चयन प्रकिया शुरू होगी। जिला स्तर पर सब जूनियर बालिका वर्ग का चयन 25 सितंबर और मंडलीय 26 सितंबर को होगा।
सब जूनियर बालक वर्ग का चयन 27 को जिला और 28 को मंडलीय टीम का होगा। इसके अलावा जिलास्तर पर जूनियर बालिका वर्ग का चयन 14 अक्तूबर और मंडल पर 15 अक्तूबर को होगा, जबकि जूनियर बालिका वर्ग का जिलास्तर पर 11 नवंबर और मंडल पर 12 नवंबर को होगा। वहीं जिलास्तरीय सीनियर बालिका वर्ग का नौ दिसंबर और मंडल पर 10 दिसंबर को होगा। सीनियर बालक वर्ग का जिलास्तरीय 16 दिसंबर और मंडल स्तरीय 17 दिसंबर को होगा।
खेल निदेशालय की ओर से कबड्डी के खिलाड़ियों के चयन के लिए तिथि की घोषणा की गई है। इसमें सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। -अमित रिछारिया, जिला क्रीड़ा अधिकारी