फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: श्रेष्ठा योजना परीक्षा में ज्योति की 1295वीं रैंक

विज्ञापन
छात्रा ज्योति ।
विज्ञापन
बिसौली। गांव में रहकर शिक्षा प्राप्त करने वाली ज्योति ने श्रेष्ठा योजना परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर 1295वीं रैंक हासिल कर गांव और जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

श्रेष्ठा योजना के तहत लिखित परीक्षा एनटीए ने 11 मई 2024 को आगरा के सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुई थी। उच्च प्राथमिक विद्यालय हररायपुर की छात्रा ज्योति ने भी परीक्षा दी थी। विद्यालय के प्रधानाचार्य कुंवरसेन ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की इस परीक्षा में गत वर्ष भी इसी विद्यालय के दो विद्यार्थी चयनित हुए थे। वह इन दिनों राजस्थान और उत्तराखंड में अध्यनरत हैं। वह कक्षा 12 तक की निशुल्क शिक्षा प्राप्त करेंगे। संवाद

यह है श्रेष्ठा योजना
सरकार ने देश के सर्वश्रेष्ठ निजी आवासीय विद्यालयों में मेधावी अनुसूचित जाति के लड़के और लड़कियों के लिए सीटें उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्रेष्ठा योजना को मंजूरी दी है। इसी के तहत प्रति वर्ष परीक्षा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें