फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रेलवे पुल से गंगा में छलांग लगाई, खोजबीन में जुटे गोताखोर

Sun, 04 Aug 2024 04:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
गंगा में कूद अज्ञात व्य​क्ति को नाव से खोजते गोताखोर। संवाद
विज्ञापन
कछला/ उझानी। ट्रेन से उतरकर रेलवे के पुल पर पहुंचे एक व्यक्ति ने शनिवार सुबह गंगा में छलांग लगा दी। यह देख गोताखोर समेत नाविक भी मौके की तरफ पहुंच गए, लेकिन अभी तक उसका सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

मामला सुबह करीब सात बजे का है। यहां एक व्यक्ति घूमते हुए पुल पर पहुंच गया। इसके बाद उसने गंगा में छलांग लगा दी। चश्मदीदों के मुताबिक जिस स्थान पर छलांग लगाई, उसके आसपास गंगा में जल का प्रवाह और गहराई अधिक है। आसपास के दुकानदारों के शोर मचाने पर नाविक के साथ गोताखोर जुट गए।
गोताखोरों में फजले अहमद ने बताया कि करीब दो घंटे तक उन्होंने खोजबीन भी की, लेकिन उसका सुराग नहीं लग पाया है। इधर, चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह सिरोही ने बताया कि उन्हें जब इसके बारे में जानकारी मिली तो आसपास के लोगों से पता भी किया है। पीएसी के गोताखोरों ने भी खोजबीन की है। बता दें कि कांवड़ मेला की वजह से घाट पर प्राइवेट गोताखोरों के अलावा पीएसी की फ्लड यूनिट भी तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें