फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सिर पर भारी वस्तु के वार से गई जितेंद्र की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। अगौल गांव के नजदीक ट्यूबवेल की गूल में पड़े मिले जितेंद्र के शव के पोस्टमार्टम में पता चला है कि उसकी मौत सिर पर भारी वस्तु के जोरदार प्रहार से हुई। हत्या किसने और क्यों की, अभी इसका पता नहीं चला है। अनुमान है कि इसमें कोई नजदीकी शामिल हो सकता था। दिल्ली से उसके भाई के आने पर पुलिस को इस केस का कोई सिरा मिल सकता है।
विज्ञापन

ग्राम अगौल निवासी जितेंद्र (23) पुत्र रोहताश पंजाब में मजदूरी करता था। वह कुछ दिन पहले ही पंजाब से घर आया था। मंगलवार को वह कछला एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने गया था। उसके बाद से युवक का कुछ पता नहीं चला था। कुछ लोगों का कहना था कि युवक गांव लौटकर आया था लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि युवक का उसी दौरान से पता नहीं चल रहा था। बुधवार रात करीब आठ बजे उसका शव गांव के बाहर ट्यूबवेल की गूल में पड़ा मिला। इससे पुलिस ने बृहस्पतिवार दोपहर उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया। देर शाम उसका कछला गंगा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया लेकिन अभी तक यह पता नहीं चला है कि उसकी हत्या किसने और क्यों की। ग्रामीणों का कहना है कि युवक की शादी करीब डेढ़ साल पहले बिल्सी निवासी पिंकी के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पिंकी अपने मायके चली गई और फिर कभी लौटकर नहीं आई। तब से उसका ससुराल वालों से भी विवाद चल रहा था। गांव में उसकी कोई रंजिश भी निकलकर सामने नहीं आई है।
युवक का भाई आकाश दिल्ली से आ रहा है। उसके रिश्तेदारों ने आकाश के आने पर ही तहरीर देने को कहा है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

- युवक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। उसकी सिर में चोट लगने से मौत हुई है। अभी उसका भाई दिल्ली से नहीं आया है। उसके तहरीर देने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्राथमिक जांच में कोई हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। उसका ससुराल वालों से विवाद चल रहा था। इसमें सभी पहलुओं पर जांच की जाएगी।- सुशील कुमार सिंह, सीओ बिल्सी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें