फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बैंक मित्र के घर से नकदी समेत जेवरात चोरी

विज्ञापन
उझानी में बैंक मित्र के घर में चोरी के बाद जुटे पड़ोस के लोग। संवाद
विज्ञापन
उझानी। कृष्णा कॉलोनी में शनिवार रात चोरों ने बैंक मित्र संदीप गुप्ता के घर के ताले तोड़कर उसे खंगाल लिया। बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने वाराणसी गए बैंक मित्र को पड़ोसियों से जब घटना का पता लगा तो उन्होंने वीडियो कॉल कर घर का हाल देखा। यह भी पता लगा कि उनके घर के पीछे गली में दो अन्य घरों में भी चोरी की कोशिश की गई है।
विज्ञापन

प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के बैंक मित्र संदीप गुप्ता ने फोन पर चोरी में गए सामान के बारे में जानकारी दी। बताया कि चोर उनके घर से दो लैपटॉप, एक एलईडी, दो फोन, सोने- चांदी के जेवरात और 60 हजार रुपये निकाल ले गए हैं। उन्होंने पड़ोसी के मोबाइल फोन पर वीडियो कॉल कर कमरों में बिखरे पड़े सामान को भी देखा। पड़ोसियों की सूचना के बाद दरोगा मनोज कुमार ने बैंक मित्र के घर का मौका मुआयना भी किया। बैंक मित्र सोमवार तड़के तक घर लौंटेंगे।
चोरों ने उनके घर के पीछे गली में राजू शर्मा और मोहम्मद उमर के मकान के दरवाजों के ताले तोड़ दिए। उमर के दरवाजे पर दो ताले लगे थे, जिनमें एक को वह तोड़ नहीं पाए। उमर पत्नी के इलाज के सिलसिले में अलीगढ़ में हैं तो राजू कहीं बाहर रहते हैं। उनके घर में जो किरायेदार हैं, वह आबकारी विभाग में होने की वजह से बाहर हैं।
विज्ञापन

पड़ोसियों ने राजू और उमर को भी उनके घरों में चोरी की कोशिश होने से अवगत करा दिया है। बता दें कि इसी कॉलोनी में छह-सात जून की रात चोरों ने सैन्य नारायण कुमार और 14 जून की रात चंद्रपाल के घरों को भी खंगाल लिया था। दोेनों घरों से नकदी समेत करीब पांच लाख रुपये का माल चोरी चला गया था।

सैन्य कर्मी के भाई बोले- काट रहे हैं कोतवाली के चक्कर
सैन्य कर्मी नारायण कुमार के भाई मनोज कुमार चोरों के नहीं पकड़े जाने से परेशान हैं। बताया- इन दिनों में वह कोतवाली के कई बार चक्कर काट चुके हैं। जब भी कोई संदिग्ध पकड़ा जाता है, पहचानने के लिए उन्हें कोतवाली बुला लिया जाता है। पुलिस के पास संदिग्धों की सीसीटीवी फुटेज भी है। उस हुलिया का एक भी संदिग्ध पुलिस की पकड़ में नहीं आया है। उस वक्त घटना के दौरान सैन्य कर्मी समेत चंद्रपाल के परिजन भी अपने पैतृक गांव में थे। घरों में ताला पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें