फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर किया गया गोपूजन, गायों को खिलाया गुड़

विज्ञापन
शहर नगर पालिका में बनी गोशाला में गाय का पूजन करती पालिकाध्यक्ष, सीवीओ और ईओ। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। पशुधन, दुग्ध विकास व मत्स्य विभाग के मंत्री धर्मपाल सिंह के निर्देशानुसार श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर जिले के सभी गोवंश आश्रय स्थलों पर गोपूजन किया गया, साथ ही उनको माला पहनाई गई। गायों को गुड़ खिलाकर उनकी पूजा की गई।
विज्ञापन

जिले के विभिन्न गोवंश आश्रय स्थलों पर जनप्रतिनिधियों, प्रधान व अधिकारियों द्वारा गाय का तिलक लगाकर व गुड़ खिलाकर पूजन किया गया। शहर नगर पालिका में पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल, सीवीओ एके जौदान व ईओ दीप कुमार द्वारा संयुक्त रूप से गाय को गुड़ खिलाकर माला पहनाकर, चुनरी ओढाकर गो पूजन किया गया। ब्लॉक उझानी के गांव बुटला दौलत में बिल्सी विधायक प्रतिनिधि नवनीत, ब्लॉक प्रमुख शीशपाल सिंह शाक्य, मंडल अध्यक्ष अजय तोमर ने गुड़ खिलाकर गाय के तिलक लगाकर पूजन किया गया। ऐसे में ही जिले की सभी गोवंश आश्रय स्थलों पर प्रधान व अन्य जनप्रतिनिधियों, विकास विभाग, पशुपालन विभाग समेत अन्य अधिकारियों द्वारा गो पूजन, गुड़ खिलाकर, गाय को माला पहनाकर कृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई।
बिल्सी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर नगर पालिका द्वारा संचालित गोशाला में गाय की पूजा-अर्चना की गई, साथ ही सभी गायों को स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। इस मौके पर ईओ विजेंद्र सिंह पाल, पशुधन प्रसार अधिकारी डॉ. प्रियंका माहेश्वरी, युधिष्ठर सिंह, निशांत शंखधार, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें