बदायूं। जिले के स्कूलों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। छोटे-छोटे बच्चे आकर्षक पोशाकें पहनकर स्कूल पहुुंचे। छोटी बच्चियां राधा के स्वरूप में सजीं तो कोई नन्हे कन्हैया की वेशभूषा में नजर आया। बांसुरी की तान पर बच्चों ने नृत्य समेत अन्य कार्यक्रम पेश किए।
जीलॉट पब्लिक स्कूल मेें प्रधानाचार्या ज्योति लता ने सभी छात्र-छात्राओं को श्री कृष्ण की बाल लीलाओं के बारे मे जानकारी दी। कैपिटल पब्लिक स्कूल में राधा कृष्ण साज-सज्जा, मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एमडी कान्वेंट स्कूल में छात्र-छात्राएं श्रीकृष्ण और राधा के परिधानों में पहुंचे। श्री गुरुनानक जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाचार्य नीलम अग्रवाल ने श्रीकृष्ण के उपदेशों के बारे में बताया। मदर टेरेसा इंग्लिश स्कूल में जन्माष्टमी पर कार्यक्रम हुए। शिव देवी सरस्वती शिशु मंदिर में छात्र-छात्राओं व आचार्यों ने श्रीकृष्ण के भजन व जीवन लीलाओं को प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। नरेशपाल सिंह, राकेश मिश्रा , जयप्रकाश द्विवेदी आदि मौजूद रहे। श्रीराम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में श्रीराधा कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता हुई, जिसमें नन्हे-मुन्ने बाल कृष्ण और राधा का रूप धारण करके तैयार हुए।
कालिका प्रसाद गंगवार, रुचि माहेश्वरी, तरन वैश्य, ज्योति गुप्ता आदि मौजूद रहे। इधर ब्लूमिंगडेल दातागंज में शिक्षिका शुभी सक्सेना और खुशबू वर्मा की देख देख में कार्यक्रम हुए।
-
देहात क्षेत्र में भी कार्यक्रमों की रही धूम
उझानी। एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में मटकी फोड़ प्रतियोगिता में कक्षा नौ से 12वीं तक बच्चों ने हिस्सा लिया। पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल, प्रबंधक नीलांशु अग्रवाल, नंदिता अग्रवाल और प्रधानाचार्य रवींद्र भट्ट ने बच्चों का हौसला बढ़ाया। एस्सल ओडियन पब्लिक स्कूल में बच्चों ने कृष्ण लीला का मंचन किया। राधा कृष्ण नृत्य में अनिका गुप्ता ने प्रथम स्थान पाया। सामूहिक नृत्य में अंशिका, गार्गी और आयुषी गुप्ता अव्वल रहीं। प्रबंधक सुधांशु गुप्ता और प्रधानाचार्य विमल सिंह ने बच्चों को पुरस्कृत किया। किडस प्लेनेट स्कूल में बच्चों ने राधाकृष्ण बनकर धूम मचा दी। प्रधानाचार्य वंदना बब्बर ने बच्चों को त्योहार का महत्व समझाया। बसोमा के रजत विद्या मंदिर में भी धूमधाम से त्योहार मनाया गया।
बिल्सी। बाबा इंटरनेशनल स्कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रमों का आयोजन किया। शुभारंभ डॉयरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने किया। मुख्य अतिथि साधना वार्ष्णेय, कृति वार्ष्णेय ने बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को सुनाया। कक्षा पीजी में अपेक्षा, एनसी में सूर्यांशी, केजी में अश्विका,एक में योग्यता, दो में गौरांशी, तीन में काव्या गांधी, चार में सिमरन देशवर, पांच में रिधम अव्वल रही। प्रधानाचार्य रूपा माहेश्वरी ने विजेताओं को बधाई। ज्वाला प्रसाद जैन बाल निकेतन स्कूल, दिधौनी स्थित मिथलेश कुमारी मॉर्डन स्कूल में भी नन्हे-मुन्हे बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई।
बिसौली। जायंट्स ग्रुप आफ महिला समृद्धि के तत्वावधान में सरस्वती शिशु मंदिर में राधा कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता हुई। इसमें छात्रा अक्षिता व छात्र हार्दिक ने संयुक्त रूप से बाजी मारी। युवानी व नव्या दूसरे स्थान पर रहीं। अध्यक्ष स्वाति गुप्ता ने बच्चों को पुरस्कृत किया। आंचल वार्ष्णेय, पारुल अग्रवाल, ऋतु साहनी, सरिता वार्ष्णेय, राखी वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
वजीरगंज। एसकेएस दून वर्ल्ड स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हर्षोल्लास के साथ मनाई। विद्यालय में मंदिर बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। विजयी प्रतिभागियों को प्रबंधक विष्णु वार्ष्णेय ने पुरस्कृत किया। दिव्या, महिमा, अक्षय, अनस, रजनी, राबिया मौजूद रहीं।
--------------
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर मजिस्ट्रेट तैनात
बदायूं। डीएम दीपा रंजन ने 19 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से मजिस्ट्रेटों को तैनात किया है, जिससे त्योहार के दृष्टिगत सामाजिक संप्रदायिक सौहार्द बना रहे और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनी रहे। संवाद
----------------
प्रेमपूर्वक मनाएं जनमाष्टमी का पर्व
कुंवरगांव। जन्माष्टमी के मद्देनजर थाने में आयोजित शांति कमेटी की बैठक में सभी लोगों से भगवान कृष्ण के जन्म त्योहार को प्रेमपूर्वक मनाए जाने की अपील की गई। थानाध्यक्ष चंद्र प्रकाश शुक्ला ने कहा यदि किसी ने कहीं पर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी कि कोशिश की तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। महेश मुखिया, प्रिंस गुप्ता, नेत्रपाल वर्मा, श्याम लाल शाक्य, धीर सिंह वर्मा, यशवीर सिंह गौतम आदि मौजूद रहे। संवाद