फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कचहरी तिराहे पर महिला का शव रखकर लगाया जाम

विज्ञापन
कचहरी तिराहे पर शव रखकर जाम लगाए परिजनों को समझाते इंस्पेक्टर। संवाद
विज्ञापन
- बिल्सी थाना क्षेत्र में विषाक्त पदार्थ खाने से हुई थी महिला की मौत
विज्ञापन

- परिवार वालों ने पुलिस पर लगाया कार्रवाई न करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। बिल्सी थाना क्षेत्र के ग्राम रघुवर नगला में विषाक्त पदार्थ खाने से कृष्णा (22) की मौत हो गई। मंगलवार सुबह उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद मायके वालों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए कचहरी तिराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया। कुछ देर तक यातायात बाधित रहा। बाद में पुलिस ने समझाबुझाकर जाम खुलवा दिया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। इससे परिवार वाले शव को घर ले गए।
जरीफनगर थाना क्षेत्र के ग्राम भीमपुर दोस्तपुर निवासी रोहन का कहना है कि करीब तीन साल पहले उसने अपनी बहन कृष्णा की शादी बिल्सी के रघुवर नगला निवासी राजेंद्र के साथ की थी। उसके एक डेढ़ साल की बेटी है। बताते हैं कि रविवार को रोहन के पिता कृष्णा को बुलाने रघुवर नगला गए थे लेकिन ससुराल वालों ने कृष्णा को मायके नहीं भेजा। इससे नाराज होकर उसने विषाक्त पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन

उसके बाद ससुराल वालों ने कृष्णा को लाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सोमवार देर रात उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मंगलवार सुबह विवाहिता के शव का पोस्टमार्टम करा दिया। मायके वालों ने शव को अपनी सुपुर्दगी में ले लिया।
दोपहर करीब दो बजे उन्होंने विवाहिता के शव को कचहरी तिराहे पर रखकर जाम लगा दिया, जिससे कचहरी तिराहे पर यातायात व्यवस्था बिगड़ गई। सूचना पर पहुंचे सिविल लाइंस इंस्पेक्टर गौरव बिश्नोई ने तुरंत यातायात पुलिस कर्मियों को लगाकर वाहनों का आवागमन शुरू कराया।
विज्ञापन

मायके वालों को कचहरी चौकी में बैठाकर समझाया गया। सूचना पर बिल्सी इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार सिंह भी पहुंच गए। बाद में मायके वाले शव को अपने घर भीमपुर दोस्तपुर ले गए। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार ने बताया कि तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।

कचहरी तिराहे पर शव रखकर जाम लगाए परिजनों को समझाते इंस्पेक्टर। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें