फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से बाजार में वाहनों का प्रवेश बंद, नो एंट्री लागू

विज्ञापन
शहर के बाजार में भीड़भाड़, वाहन लेकर गुजरते लोग। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। दिवाली के त्योहार पर बाजार में खरीदारी के लिए लोग उमड़ रहे हैं। बाजार में वाहनों के प्रवेश से जगह-जगह जाम की स्थिति बनने लगी है। इससे निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने यातायात सुगम बनाने की तैयारी की है। दोपहिया से लेकर सभी वाहनों के लिए बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से नो एंट्री लागू की गई है, जो 27 तक जारी रहेगी।
विज्ञापन

शहर में 11 प्वाइंट बनाकर पुलिस व ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। नोएंट्री लागू होने के बाद बाजार में किसी प्रकार का ऑटो, ई-रिक्शा, कार, ट्रैक्टर-ट्रॉली आदि वाहन प्रवेश नहीं करेंगे। यहां तक बाइक, स्कूटी आदि पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। बाजार में खरीदारी करने से पहले अपने वाहन स्टैंड पर खड़े करने होंगे। तभी लोगों को बाजार में प्रवेश करने दिया जाएगा।
11 प्वाइंटों पर छह ट्रैफिक पुलिसकर्मी, आठ पीआरडी, 11 होमगार्ड और कोतवाली से करीब 50 पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। मुख्य स्थान पर दरोगा और सिपाही पिकेट संभालेंगे। बाजार में तैनात की गई पुलिस केवल वाहनों पर नजर नहीं रखेगी। इस दौरान चोर और उचक्कों पर भी विशेष नजर रहेगी। संदिग्ध लोगों को पकड़कर पूछताछ भी की जाएगी।
विज्ञापन

इधर से नहीं गुजरेंगे वाहन
- घंटाघर से खैराती चौक की ओर
- छह सड़का से खैराती चौक की ओर
- गोपी चौक से नेहरू चौक की ओर
- टिकटगंज से हलवाई चौक की ओर
- मढ़ई चौक से हलवाई चौक की ओर
- मथुरिया चौक से गोपी चौक की ओर
- जोगीपुरा तिराहा से छह सड़का की ओर
- नगर पालिका तिराहा से छह सड़का की ओर
- शिवमंदिर गांधी ग्राउंड से छह सड़का की ओर
- सुभाष चौक से छह सड़का की ओर
- लोटनपुरा तिराहा से गोपी चौक की ओर
यहां बनाए गए वाहन स्टैंड
त्योहार पर यातायात व्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने शहर में तीन स्थानों पर वाहन स्टैंड बनाए गए हैं। इसमें एसके इंटर कॉलेज के सामने अपने वाहन खड़े कर सकेंगे। इसके अलावा अनाज मंडी और राजकीय महाविद्यालय के पीछे खाली पड़ी जगह में स्टैंड बनाया गया है।
शहर में दिवाली के त्योहार पर यातायात व्यवस्था को देखते हुए बाजार में नो एंट्री लागू की गई है। वाहनों के स्टैंड बनाए गए हैं। जगह-जगह प्वाइंट बनाकर पुलिस तैनात की गई है। सभी लोग व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। -डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी

बड़ा बाजार में लगा वाहनों का जाम। संवाद (नो एंट्री वाली खबर के साथ)- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें