फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रोजा रेलवे ओवरब्रिज पर ट्रैक्टर ट्रॉली खराब होने से लगा जाम

विज्ञापन
रोजा ओवरब्रिज के पास ट्रॉली का पहिया निकल जाने के कारण जाम लग गया। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भूसा बनाने के लिए मशीन लेकर जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली बुधवार सुबह रोजा के रेलवे ओवरब्रिज पर खराब हो गई। इससे पुल पर यातायात थमा तो कुछ ही देर में हाईवे पर जाम लग गया। करीब ढाई घंटे तक पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। पुलिस ने ट्रॉली किनारे कराकर यातायात सामान्य कराया।
विज्ञापन

मोहम्मदी मार्ग पर गांव इब्राहिमपुर के कुछ ग्रामीण ट्रैक्टर ट्रॉली से भूसा बनाने की मशीन लेकर सीतापुर मार्ग पर जमुका के आगे किसी गांव में जा रहे थे। सुबह करीब 10.30 बजे ट्रैक्टर ट्रॉली जैसे ही रोजा अड्डा चौराहा से आगे पुल पर पहुंची कि ट्रॉली का गुल्ला टूटने से पहिए अलग हो गए। इससे हाईवे पर जाम लग गया। ट्रैक्टर चालक को मरम्मत के लिए तत्काल कोई मिस्त्री भी नहीं मिला। इससे हाईवे पर पुल के एक ओर रोजा मंडी और दूसरी ओर जमुका दोराहा तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
जाम में रोडवेज की कई बसें और स्कूली वाहन भी फंस गईं। सीतापुर की ओर से शहर आने वाले वाहनों ने जमुका दोराहा के पास रिंग रोड पकड़ ली, लेकिन लंबी दूरी की रोडवेज बसों और ट्रकों को आगे जाने का कोई रास्ता नहीं मिला।
विज्ञापन

उधर, बरेली की ओर से आने वाले वाहन भी जाम में फंसे रहे क्योंकि हाईवे के निर्माणाधीन रोजा बाईपास की अटसलिया रेलवे क्रॉसिंग वाला ओवरब्रिज भी अभी बनकर चालू नहीं हो सका। दोपहर एक बजे पुलिस ने ट्रॉली की मरम्मत कराकर हाईवे पर यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें